सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सबसे जरूरी है नींद

  सबसे जरूरी है नींद ========≠=== मुझे बताया गया सबसे जरूरी है नींद नींद न आने पर सपने भी नहीं आते मुझे सपने बहुत पसंद है जिसे देखना सुखद है मै सो गई सबसे जरूरी थी नींद मै आज इतने दिन बाद भी सपने देख रही बस सपने गहरी नींद मे मैंने देखा मेरी तरह सबने मान लिया नींद बहुत जरूरी है सब सो रहे है सपने देखने के लिए सपनों की खरीद फरोख्त मे मे शामिल था वह अकेला आदमी जिसने बताया था सबको नींद जरूरी है सपनों के लिए ¡ --------=-गरिमा सिंह 

बुनते हुए सन्नाटा

  रात मे खोलती हूँ खिड़की दूर तक सन्नाटा पसरा है स्याह चेहरों की तरह चेहरों पर स्याह रंग और सन्नाटा रात को गहराता है खिड़कियों से अंदर झाँकता है अंधेरा मेरे कानो से उतर जाता है मन मे जागते हुए भी स्याह चेहरों के गिरफ्त मे हूँ सन्नाटे यूँ ही नहीं बनते पहले बनती है रात उसमे फ़ैलते है स्याह रंग फिर गुजरता है आदमी चुपचाप बंद करता है किवाड खोलता है खिड़की जागते हुए देखता है रात भर बाहर धीरे धीरे सन्नाटे को अपने भीतर उतरता है धुए की तरह रात मे जागता हुआ आदमी बस जागता नहीं उसकी आँखों मे नींद के साथ जागते है कई ख्वाब जो उसके भीतर से गुजरे है सन्नाटे की तरह मै जानती हूँ सन्नाटा केवल रात मे नहीं होता यह होता है आदमी के भीतर भी जो रात के सन्नाटे से मिल जाता है पूरे दिमाग़ को भर देता है एक खालीपन से जो रात के इस सन्नाटे से कही ज्यादा भयावह है आदमी के लिए ¡ --------------गरिमा सिंह 

मैं अच्छी लड़की नहीं हूँ

  मैं नहीं मानती तुम्हारी सब बातें नहीं मिलाती हाँ मे हाँ जरूरत भर ही सुनती हूँ तुमको अब तरेरती आँखों के आगे नहीं झुकती मेरी आँखे नहीं लड़खड़ाते मेरे कदम नहीं कांपती ज़ुबान हमेशा निकल जाती हूँ तुमसे चार कदम आगे तुम पीछे से फेंकते हो कंकड़ पूरे जोर से जो नीचे गिर जाते हैं मैं किसी दिन कछुए की तरह अपनी पीठ पर लदे बोझ को उतार कर फेंक दूँगी या किसी दिन समूची पृथ्वी समेत मै डूब जाउंगी समुद्र मे निकलूंगी खोल से बाहर मै जानती हूँ मेरी बातें अटक जाती है तुम्हारे गले मे काटें की तरह मुझे निगलना नहीं है तुम्हारे लिए आसान तुम कहते हो मै नहीं हूँ अच्छी लड़की मै जानती हूँ तुम कहना चाहते हो मै तुम्हारे पहुंच से बाहर हूँ मै बिल्कुल अच्छी लड़की नहीं हूँ ¡ ==≠=====गरिमा सिंह 
  क्षण === चलते हुए अचानक कुछ घटित होता है और आदमी भूल जाता है चलना बैठता है और उसको महसूस करता है जो उसके भीतर ही पैदा हुआ सहसा, तीव्रता से, अर्जुन के भीतर महाभारत के युद्ध मे अचानक आया रख दिया अस्त्र, जिससे गीता का ज्ञान प्रकट हुआ उस एक क्षण ने विराट ज्ञान से भर दिया आकाश एक दिन सिद्धार्थ के भी अंदर उतर आया यह क्षण रास्ते मे बीमार दुःखी वृद्ध को देखकर वो भी भूल गए चलना अभी तक नींद मे चलता हुआ आदमी जाग गया था किसी के अंदर कई बार जागता है हर बार घटित होती है एक क्रांति दूसरी बार सिद्धार्थ के अंदर उतरा पीपल के पेड़ के सहारे गहन अँधेरी रात मे बिजली की तरह अंतर्मन कौध गया वो बन गए बुद्ध बुद्ध के भीतर ये क्षण रोज उतरता है जिसे वो देखते थे मुस्कुरा कर वो भी जगता था एक बार क्षण भर को ऐसे ही सम्राट अशोक के मन मे कलिंग के युद्ध के दौरान पैदा हुआ ये क्षण रख दिया अस्त्र संघ की शरण मे लौट आया उस प्रकाश से समुद्र पार भी जगमगाया कहते है ये क्षण नितांत अकेले मे घटित होता है जब आँखे बाहर नहीं अंदर की ओर कर रही हो यात्रा कभी कभी जीवन के अंतिम समय मे घटित होता ...

आजादी गीत

 राष्ट्रवाद का भेद मिटाकर। राष्ट्रवाद का भेद मिटाकर। हमको भारत कहना होगा  आजादी के नए अर्थ हमको फिर से गढ़ना होगा। भारत की बलिवेदी पर। जिसने भी जान गवाई थी। जिसके के आंगन में आजादी दुल्हन बन कर आई थी। तुम क्या कीमत अदा करोगे? उनकी उस कुर्बानी का। जिसने खुद ही सीने में अपने अंगारे बोया था। कतरा कतरा लहू गिरा था आसमान भी रोया था। सन 57 वाला वह पन्ना फिर से हमको पढ़ना होगा। आजादी के नए अर्थ फिर से हमको गढ़ना होगा। केसरिया रंग रंगा हुआ है चुनरी अब भी धानी है। भगत सिंह की फांसी चीखें। आंखों में क्यों पानी है? पूछ रहा है लकुटी वाला कितनी दूर आजादी है। जिस गुलशन को लहू से सींचा  दामन उसका क्यों खाली है? आजाद बोस बिस्मिल जैसा फिर खून रगों में भरना होगा। आजादी के नए अर्थ  हमको फिर से गढ़ना होगा। बारूदों की चीख बने। जितने आंसू रोए हैं। फुटपाथ पर नींद बने। जितने सपने सोए हैं। उन तक कोई लौ ना पहुंची अब तक इन गलियारों से। वह क्या जाने जाति धर्म? जिनको सबने मिल लूटा है। उनकी आंखों में है मंदिर उनकी वाणी ही गीता है। उन खुली और खाली आंखों में स्वप्न नए भरना होगा। आजादी के नए अर्थ हमको ...

कविता

  वो एक दिन वो दिन जीवन में फिर दुबारा नहीं आया उस एक दिन मैं हँसी बिना बात के बिना किसी का मजाक उड़ाए मै रोई चीख कर, किसी ने पागल नहीं समझा उस दिन किसी ने कुछ नहीं पूछा किसी की आँखे अजनबी नहीं थी उस दिन सब कुछ सही जगह था किसी ने मेरा नाम भी नहीं पूछा उस दिन तुमने मुझे कहा दुनिया की सबसे सुन्दर स्त्री और चूम लिया था एक नीला फूल तुम्हारी आँखे देह से पार अनन्त मे टिक गई थी तुम्हारे पदछाप पर मैंने रखा अपना पैर जो एकदम मेरे पैर के माप का था एक सूत भी इधर उधर नहीं उस दिन सड़कें कम चिपटी थी आदमी होश मे चल रहे थे बच्चों के बसते उनके माँ बाप के हाथ मे झूल रहे थे बच्चे रास्ते के पत्थरों को ठोकर मारते उछलते जा रहे थे नहीं फटा था किसी का जूता किसी गाड़ी ने किसी के ऊपर कीचड भी नहीं उछाला उस दिन सब कुछ अलग था वो दिन कुछ खास था। स्वरचित -गरिमा सिंह 2) कुछ बदल गया ========== अपने दायरे से झाँकना बाहर निकलना खुद के घर से घूमने अनदेखी गलियां जिनके किनारो पर रहते है अनजान लोग जिनके नाम नहीं जानते हम जो हमें देखते है जैसे दूर आकाश मे टंगा धूमकेतु बाहर झांकना किसी ख...

एक खास दिन

  वो एक दिन वो दिन जीवन में फिर दुबारा नहीं आया उस एक दिन मैं हँसी बिना बात के बिना किसी का मजाक उड़ाए मै रोई चीख कर, किसी ने पागल नहीं समझा उस दिन किसी ने कुछ नहीं पूछा किसी की आँखे अजनबी नहीं थी उस दिन सब कुछ सही जगह था किसी ने मेरा नाम भी नहीं पूछा उस दिन तुमने मुझे कहा दुनिया की सबसे सुन्दर स्त्री और चूम लिया था एक नीला फूल तुम्हारी आँखे देह से पार अनन्त मे टिक गई थी तुम्हारे पदछाप पर मैंने रखा अपना पैर जो एकदम मेरे पैर के माप का था एक सूत भी इधर उधर नहीं उस दिन सड़कें कम चिपटी थी आदमी होश मे चल रहे थे बच्चों के बसते उनके माँ बाप के हाथ मे झूल रहे थे बच्चे रास्ते के पत्थरों को ठोकर मारते उछलते जा रहे थे नहीं फटा था किसी का जूता किसी गाड़ी ने किसी के ऊपर कीचड भी नहीं उछाला उस दिन सब कुछ अलग था वो दिन कुछ खास था। स्वरचित -गरिमा सिंह