सबसे जरूरी है नींद
========≠===
मुझे बताया गया
सबसे जरूरी है नींद
नींद न आने पर
सपने भी नहीं आते
मुझे सपने बहुत पसंद है
जिसे देखना सुखद है
मै सो गई
सबसे जरूरी थी नींद
मै आज इतने दिन बाद भी
सपने देख रही
बस सपने
गहरी नींद मे
मैंने देखा
मेरी तरह सबने मान लिया
नींद बहुत जरूरी है
सब सो रहे है
सपने देखने के लिए
सपनों की खरीद फरोख्त मे
मे शामिल था वह
अकेला आदमी
जिसने बताया था सबको
नींद जरूरी है
सपनों के लिए ¡
--------=-गरिमा सिंह

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें